ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अर्जुन कपूर से ब्रेकअप को लेकर करीब 2 साल बाद बातचीत की है। उन्होंने कहा, "जो हुआ उसके इतर इतना कहूंगी कि...अर्जुन मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहे हैं...वह मेरी लाइफ का अहम हिस्सा रहे हैं। मैं अपने पास्ट या फ्यूचर पर ज़्यादा नहीं बात करना चाहती क्योंकि मुझे लेकर काफी कुछ लिखा जा चुका है।"