ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने मिस्ट्री मैन संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'द नम्रता ज़कारिया शो' में कहा, "लोगों को बातें करना पसंद है...मैं अपने पुराने दोस्त, गे दोस्त, शादीशुदा दोस्त...या किसी संग भी दिखूं...चर्चा होने लगती है...इन्हें बढ़ावा देना नहीं चाहती।" बकौल मलाइका, उनकी मां भी उन्हें कॉल कर इन अफवाहों के बारे में पूछती हैं।