inshorts

मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप के बाद इवेंट में हुआ आमना-सामना, एक दूसरे को लगाया गले

सोमवार को मुंबई में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों गले मिलते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 2018 में उनकी डेटिंग शुरू हुई थी और 2024 में दोनों अलग हो गए थे।