मलयालम फिल्ममेकर सनल कुमार पर ऐक्ट्रेस ने लगाया पीछा करने का आरोप, केस दर्ज
मलयालम फिल्ममेकर सनल कुमार शशिधरन पर एक ऐक्ट्रेस ने पीछा करने और धमकी देने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, ऐक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर शशिधरन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शशिधरन को उसी ऐक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर मई 2022 में गिरफ्तार किए जाने के बाद ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था।