मलाइका अरोड़ा व उनकी बहन अमृता वेब सीरीज़ 'अरोड़ा सिस्टर्स' में आएंगी नज़र: रिपोर्ट

पिंकविला के अनुसार, ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन व ऐक्ट्रेस अमृता अरोड़ा वेब सीरीज़ 'अरोड़ा सिस्टर्स' में नज़र आएंगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह शो मलाइका व अमृता की निजी व पेशेवर ज़िंदगियों पर केंद्रित होगा। बकौल रिपोर्ट, यह शो दोनों अभिनेत्रियों के परिवारों की ज़िंदगियों, उनके रोज़ाना की दिनचर्याओं व उनके अतीत के अनुभवों को दिखाएगा।