मलाइका अरोड़ा ने ऐक्सीडेंट के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर की सेल्फी, कहा- ठीक हो रही हूं

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक सेल्फी शेयर की और लिखा कि वह ठीक हो रही हैं। गौरतलब है कि मलाइका की गाड़ी का 2 अप्रैल को मुंबई के पास ऐक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था और 3 अप्रैल को वह डिस्चार्ज हुईं थीं।