मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फडणवीस मुंबई में हिरासत में लिए गए

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में मार्च कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल बीजेपी के कुछ और नेताओं को भी हिरासत में लिया है। ईडी ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मलिक को गिरफ्तार किया था।