मलिक के पास ज़रूर ठोस सबूत होगा, वरना वह वानखेड़े के खिलाफ नहीं बोलते: मंत्री पाटिल
महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने कहा है कि मंत्री नवाब मलिक के पास एनसीबी के ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ कुछ ठोस सबूत होंगे, वरना वह अधिकारी के खिलाफ बयान नहीं देते। पाटिल ने आरोप लगाया कि बीजेपी व केंद्र सरकार महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।