मलिक को हिरासत में घर का खाना खाने की अनुमति मिली, पूछताछ के दौरान साथ रहेंगे वकील
मुंबई की विशेष अदालत ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहने के दौरान घर का खाना और दवाइयां मांगी थीं। अदालत ने उनके वकील को पूछताछ के दौरान उपस्थित होने की भी अनुमति दी। मलिक 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे।