मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 24 वर्षों में गांधी परिवार से बाहर के पहले पार्टी प्रमुख

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर को पराजित कर मल्लिकार्जुन खड़गे नए कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। वह 24-वर्षों में गांधी परिवार से बाहर के पहले कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। वह अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की जगह लेंगे जो 2019 में राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से इस पद की ज़िम्मेदारी संभाल रही थीं।

Load More