'मवाली' की शूटिंग के दौरान ज़ोरदार थप्पड़ खाने के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहता था: शक्ति कपूर
अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा है कि फिल्म 'मवाली' की शूटिंग के दौरान ज़ोरदार थप्पड़ खाने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का सोच लिया था। उन्होंने कहा, "पहले शॉट में कादर खान के थप्पड़ से मैं ज़मीन पर गिर पड़ा। दूसरे शॉट में अरुणा ईरानी के थप्पड़ से गिरा। इस बीच मैं सोचने लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया।"