मशहूर RJ और इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह की हुई मौत, गुरुग्राम में अपने घर में मिलीं मृत
मशहूर रेडियो जॉकी और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह गुरुग्राम में अपने घर पर मृत मिली हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिमरन ने खुदकुशी की है लेकिन उनके परिवार ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने सिमरन का शव उनके परिवार को सौंप दिया है। सिमरन के फैन्स उन्हें 'जम्मू की धड़कन' नाम से बुलाते थे।