मशहूर ऐक्ट्रेस केली हॉटल का 18 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
'गॉडज़िला वर्सेज़ कॉन्ग' में जिया का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली और 'गॉडज़िला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में उसी भूमिका को दोहराने वाली अभिनेत्री केली हॉटल का 18 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके पिता ने बताया कि एक सड़क दुर्घटना के बाद उनकी मौत हो गई। अटलांटा की रहने वाली केली एक मूक-बधिर अभिनेत्री थीं।