मशहूर शख्स ने चंद पैसों में बेच डाले थे एप्पल के शेयर, आज उनकी कीमत होती ₹26 लाख करोड़
एप्पल कंप्यूटर कंपनी के को-फाउंडर रोनाल्ड वेन की हिस्सेदारी कंपनी में 10% की थी जिसे उन्होंने महज 12 दिन में ही $800 में बेच दिया था। हालांकि, मौजूदा समय में इतने शेयर की कीमत करीब ₹26.1 लाख करोड़ होती। वेन ने बताया था कि वह कंपनी के भविष्य को लेकर डरे हुए थे और अपना नुकसान नहीं चाहते थे।