मशहूर सरोद वादक आशीष खान का अमेरिका में 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

मशहूर सरोद वादक आशीष खान का अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आशीष खान के भतीजे उस्ताद शिराज़ अली खान ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए उनकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "हम उन्हें अपनी ज़िंदगी में पाकर धन्य हो गए हैं और वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।"