पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज (83) का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया जिसकी जानकारी उनके नाती स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर दी। डीडी न्यूज़ के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था। बिरजू महाराज कथक नृतकों के महाराज परिवार से थे और कथक के लखनऊ कालका-बिन्दादीन घराने से ताल्लुक रखते थे।