चेन्नई (तमिलनाडु) में रहने वालीं मशहूर तमिल गायिका उमा रामानन (72) का बुधवार को निधन हो गया। 6,000 से अधिक कॉन्सर्ट कर चुकीं रामानन बीते कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। उनके पति व अभिनेता-गायक एवी रामानन ने पत्नी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी इस पल की उम्मीद नहीं की थी।