मशहूर तमिल सिंगर बंबा बाक्या का 49 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

गीतकार ए.आर. रहमान के साथ गाने गा चुके मशहूर तमिल पार्श्व गायक बंबा बाक्या का शुक्रवार को 49-वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया। हाल ही में बंबा बाक्या ने फिल्ममेकर मणिरत्नम की आगामी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' का गाना 'पोन्नी नाधी' गाया था। गायक के निधन के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।