inshorts

मस्क ने सस्पेंड किया कान्ये का ट्विटर हैंडल, कहा- उनका अकाउंट बहाल रखने की बहुत कोशिश की

एलन मस्क ने हिंसा के लिए उकसाने के खिलाफ ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने पर रैपर कान्ये वेस्ट का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। एक यूज़र द्वारा कान्ये का अकाउंट बहाल करने को कहने पर मस्क ने कहा, "बहुत कोशिश की...लेकिन उन्होंने फिर हमारे नियम का उल्लंघन किया।" कान्ये ने नाज़ी चिह्न की तस्वीर पोस्ट की थी।