मस्जिद में आत्मघाती हमला बड़ी त्रासदी, अफगान लोग आतंक मुक्त भविष्य के हकदार हैं: यूएस

अमेरिका ने उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह एक 'बहुत बड़ी त्रासदी' है। हमले की निंदा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, "हम मृतकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अफगान लोग आतंक मुक्त भविष्य के हकदार हैं।"