महिंद्रा ने उस्ताद ज़ाकिर हुसैन की जगह पाकिस्तानी तबला वादक का वीडियो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भारतीय तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के निधन की खबर के बाद गलती से पाकिस्तानी तबला वादक उस्ताद तारी खान का वीडियो X पर शेयर कर दिया। उन्होंने लिखा, "आज भारत की ताल थम गई।" एक यूज़र ने लिखा, "हमारी भावनाओं से मत खेलिए और थोड़े ज़िम्मेदार बनिए।" दूसरे ने लिखा, "दो-तीन बार चेक करना चाहिए।"