टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों पर अदाणी समूह को सेबी से मिली क्लीन चिट पर तंज़ कसा है। मोइत्रा ने कहा, "वाह! सेबी ने अदाणी समूह को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया...वाकई?...इसकी उम्मीद नहीं थी।" इस पर अदाणी समूह के सीएफओ जुगेशिंदर रोबी सिंह ने कहा, "माननीय सांसद महोदया...आपको (दुर्गा) पूजा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।"