महाकुंभ X हैंडल ने स्पेस से पृथ्वी पर लौटीं अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स को बधाई देते हुए 'आ नो भद्राः क्रतवोयन्तु विश्वतः' लिखा। हैंडल ने लिखा, "ऋग्वेद के इस मंत्र का यही सार है कि हमें सर्वत्र सभी ओर से कल्याणकारी विचार मिलें...सभी प्राणियों का कल्याण हो। भारतीय संस्कृति के मूल का यही भाव विलियम्स अपने हृदय में समेटे रहीं।"