महाकुंभ के पानी को नहाने के लिए उपयुक्त बताते हुए सीपीसीबी ने क्या कहा?

सीपीसीबी ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में नहाने के लिए पानी उपयुक्त था। सीपीसीबी ने कहा कि डेटा वेरिएबिलिटी के कारण स्टेटिस्टिकल एनालिसिस ज़रूरी थी क्योंकि अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग जगहों के सैंपल लिए गए थे। इसके चलते पानी के नमूनों से पूरे नदी की जल गुणवत्ता का सही आकलन नहीं हो पा रहा था।