महाकुंभ में आंखों से मशहूर हुई मोनालिसा के डांस के कई वीडियो हुए वायरल, निकले डीपफेक

प्रयागराज में महाकुंभ में अपनी आंखों से मशहूर हुई मध्य प्रदेश की मोनालिसा के अलग-अलग गानों पर डांस करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सभी वीडियो डीपफेक हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से किसी और के वीडियोज़ में मोनालिसा का चेहरा प्लांट किया गया है।