महाकुंभ पहुंचीं निम्रत कौर, संगम में डुबकी लगाने की तस्वीर आई सामने

अभिनेत्री निम्रत कौर प्रयागराज के महाकुंभ पहुंच गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह भगवा चोला पहनकर संगम में डुबकी लगाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा, "इस अनुभव को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। सिख परिवार में पले-बढ़े होने के कारण यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव है।"