महाकुंभ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, संगम में लगाई 11 डुबकी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में शामिल होकर संगम में स्नान किया। स्नान करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मैंने 11 डुबकी लगाई है।" गौरतलब है, वह लगातार महाकुंभ में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए यूपी सरकार पर सवाल उठा रहे थे और उन्होंने श्रद्धालुओं के आंकड़ों को फर्ज़ी बताया था।