महाकुंभ में 13 दिनों में 11.47 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में चल रहे महाकुंभ में पिछले 13 दिनों में करीब 11.47 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। 25 जनवरी को करीब 67 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया जिनमें 10 लाख कल्पवासी भी शामिल रहे। महाकुंभ में 40 करोड़ या इससे अधिक तीर्थयात्रियों के आने का पूर्वानुमान है।