ऐक्ट्रेस काजोल की बहन व अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने प्रयागराज के महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाई है। तनीषा का वीडियो सामने आया है जिसमें वह भगवा रंग की साड़ी पहनकर डुबकी लगाते वक्त रीटेक लेकर फोटोशूट कराती दिख रही हैं। वहीं, वह पानी को उछालते हुए भी फोटोशूट कराती हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी आलोचना की है।