inshorts

महाकुंभ में कल्पवास कर रहीं टीवी ऐक्ट्रेस स्मिता सिंह ने दिखाया भगदड़ मचने से पहले का हाल

प्रयागराज (यूपी) में आयोजित महाकुंभ मेले में कल्पवास कर रहीं टीवी ऐक्ट्रेस स्मिता सिंह ने मंगलवार शाम अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 2 वीडियो क्लिप्स शेयर कर भगदड़ मचने से पहले के हालात दिखाए। वीडियोज़ में उन्होंने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए पहुंच रही भीड़ दिखाते हुए कहा, "शाम 7:15 बजे से...संगम जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़...शुरू हो गई।"