महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा को पढ़ाते फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। सनोज ने कहा, "जन्म लेने के बाद इंसान सब कुछ सीखता ही है...आज के समाज के लिए पढ़ाई बहुत ज़रूरी है...ऐसे में जो इससे वंचित रह जाते हैं...वे समाज से पिछड़ जाते हैं...मोनालिसा भी वैसी ही हैं...जो अब पढ़ना सीख रही हैं।"