महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा ने पहली बार की हवाई यात्रा, वीडियो आया सामने

प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा ने पहली बार हवाई यात्रा की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी नज़र आ रहे हैं और मोनालिसा उनसे कहती हुई दिखीं कि लोगों ने उनसे बोला था कि फ्लाइट में बैठने पर ब्लड टेस्ट किया जाता है इसलिए वह बहुत डरी हुई थीं।