प्रयागराज (यूपी) में महाकुंभ भगदड़ मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, "प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भगदड़ में हज़ारों लोग मारे गए।" उन्होंने कहा, "कुछ लोग गंगा में बहा दिए गए...कुछ को दबा दिया गया। ₹15 -20 हज़ार देकर कहा जा रहा है कि पैसे लो, घर जाओ...ताकि ये सब संख्या में न आने पाए।"