महाकुंभ-2025 से चर्चा में आईं 'साध्वी' हर्षा रिछारिया ने कहा है कि वह धर्म की राह छोड़ रही हैं। बकौल हर्षा, लोगों के विरोध और कर्ज़ में आने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। हर्षा ने उनके चरित्र का हनन किए जाने का आरोप लगाया है और बताया कि वह मौनी अमावस्या के बाद अपने पुराने प्रोफेशन (ऐंकरिंग) में लौटेंगी।