दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "हम पहले राष्ट्र का चुनाव (लोकसभा) जीते फिर महाराष्ट्र जीते, हरियाणा जीते और दिल्ली की जीत के बाद महागठबंधन की नींद उड़ गई है, हम बिहार भी जीतेंगे।" बकौल शाहनवाज़, बीजेपी पश्चिम बंगाल में भी जीतेगी।