बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का घमासान सामने आ गया है और महागठबंधन दलों ने 10 विधानसभा सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। वैशाली, लालगंज, कहलगांव और वारिसलिगंज से आरजेडी-कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। तारापुर, बछवाड़ा, गौरा बौराम, राजापाकड़, रोसड़ा और बिहार शरीफ में भी महागठबंधन के 2 दलों के प्रत्याशी हैं।