महीने के ₹5000 कमाता हूं पर कभी उनसे मदद नहीं मांगी: PM मोदी को लेकर उनके चचेरे भाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके चचेरे भाइयों भरतभाई मोदी और अशोकभाई मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने बताया कि उनके भाई के प्रधानमंत्री होने बावजूद उन्होंने कभी इसका फायदा नहीं उठाया। अशोकभाई ने कहा, "मैं अपनी दुकान से महीने के ₹5000 कमाता हूं लेकिन कभी पीएम मोदी से मदद मांगने के बारे में नहीं सोचा।"