महाभियोग की धमकी देकर धनखड़ से लिया गया इस्तीफा, उन्हें मजबूर किया गया: कल्याण बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया है कि जगदीप धनखड़ को उप-राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है। बकौल बनर्जी, धनखड़ को धमकी दी गई थी कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा। बनर्जी ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को अगला उप-राष्ट्रपति बनाया जाएगा।