महाराष्ट्र के बीड में एक अस्पताल में मराठा आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल लिफ्ट गिरने के हादसे में बाल-बाल बच गए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल, पाटिल एक हृदय रोगी से मिलने स्थानीय अस्पताल पहुंचे थे जहां पर लिफ्ट अचानक पहली मंज़िल से नीचे गिर गई। लिफ्ट में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।