महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को धोखाधड़ी मामले में सुनाई गई 2 साल की सज़ा

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री और एनसीपी (अजित गुट) नेता माणिकराव कोकाटे और उनके भाई सुनील कोकाटे को 1995 के धोखाधड़ी के एक मामले में नासिक कोर्ट ने 2-साल की सज़ा सुनाई है। गौरतलब है, यह मामला महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले ने सरकारी योजना के तहत फ्लैट्स पाने के लिए दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ करने के लिए दर्ज करवाया था।