महाराष्ट्र के डिप्टी CM ने हादसे में घायल युवक को देखकर रोका काफिला, भिजवाया अस्पताल
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार शाम ठाणे के घोड़बंदर सड़क पर हादसे का शिकार हुए युवक की अपना काफिला रोककर मदद की और उसे अस्पताल भिजवाया। उन्होंने खुद गाड़ी से उतरकर युवक की स्थिति का जायज़ा लिया और एक अधिकारी को उसकी स्थिति की निगरानी के लिए नियुक्त किया। युवक बाइक से गिरने के चलते घायल हुआ था।