महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का रविवार को अज्ञात हैकर ने X अकाउंट हैक कर लिया। इस पर हैकर ने पाकिस्तान और तुर्किए के झंडे लगाएं और टर्किश भाषा में लिखा है, "आप तुर्कों से बच नहीं सकते हैं, 9-21-2025।" हालांकि, उप-मुख्यमंत्री शिंदे का X अकाउंट कुछ देर बाद सुरक्षित कर लिया गया है।