महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार गोरे पर लगा महिला को न्यूड फोटो भेजने का आरोप, उन्होंने दिया जवाब

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत समेत विपक्षी नेताओं ने महाराष्ट्र के मंत्री व बीजेपी नेता जयकुमार गोरे पर एक महिला को नग्न तस्वीरें भेजने और उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। गोरे ने विपक्षी नेताओं पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी देते हुए कहा, "इस मामले में 2019 में अदालत ने मुझे बरी कर दिया था।"