महाराष्ट्र के मंत्री ने हिन्दुओं के लिए 'कॉल हिन्दू' पोर्टल का किया उद्घाटन
महाराष्ट्र के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने 'कॉल हिन्दू' नामक एक निजी पोर्टल का उद्घाटन किया है। यह पोर्टल हिंदू समाज के लोगों को रोज़गार, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन विवाह मंच, धार्मिक यात्राओं की सुविधा, और सांस्कृतिक जागरूकता जैसी अनेक सेवाएं देगा। इस पोर्टल को बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व कार्यकारी सदस्य विशाल दुराफे ने डेवेलप किया है।