शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह विपक्ष को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसकी हार वास्तविक है, उसी तरह बीजेपी को भी अपनी जीत पर विश्वास नहीं हो रहा था।