महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से पहले 'लाडकी बहन' योजना की किस्त जारी करने पर EC ने लागाई रोक

महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनावों से पहले ‘लाडकी बहन’ योजना की जनवरी किस्त जारी करने पर रोक लगा दी है। आयोग ने यह फैसला आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए लिया है। इस योजना के तहत 21 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद दी जाती है।