महाराष्ट्र में 2 घंटे तक चली मुठभेड़ में 4 माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार ज़ब्त

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान 4 हार्डकोर माओवादी मारे गए। यह मुठभेड़ महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित हाल ही में शुरू हुए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस कावंडे के पास हुई और करीब 2-घंटे तक गोलाबारी चली। पुलिस ने मौके से ऑटोमैटिक सेल्फ-लोडिंग राइफल, देसी बंदूक, वॉकी-टॉकी, कैंपिंग का सामान, माओवादी साहित्य और कई चीज़ें बरामद कीं।

Load More