inshorts

महाराष्ट्र में BJP के साथ गठबंधन करने पर कांग्रेस से निलंबित 12 पार्षद BJP में हुए शामिल

अंबरनाथ (महाराष्ट्र) नगर परिषद में बीजेपी संग गठबंधन करने पर कांग्रेस द्वारा निलंबित किए गए 12 पार्षद औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बुधवार देर रात पार्टी कार्यालय में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, "जनता ने इन पार्षदों को विकास के लिए चुना है...इसलिए वे हमारे साथ आए हैं।"