महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले शिवसेना (शिंदे गुट) नेता नरेंद्र भोंडेकर ने पार्टी के उप-नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंडारा सीट से विधायक नरेंद्र का नाम नए कैबिनेट में नहीं है जिसको लेकर वह नाराज़ हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शिंदे गुट के नेता सिर्फ 2.5 वर्ष मंत्री रहेंगे।