महाराष्ट्र सरकार की प्रतियोगी परीक्षा सुधार समिति ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को 7 से 10 साल तक जेल और कम से कम ₹10 करोड़ जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। दोषियों की संपत्ति भी ज़ब्त हो सकती है। प्रभावित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क लौटाने और ज़िलों में अलग परीक्षा शाखाएं बनाने का भी प्रस्ताव है।